अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत, ट्रैक्टर जब्त
लखीसराय, जून 5 -- कजरा, एक संवाददाता। पीरी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियारपुर पंचायत में गुरुवार की सुबह सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर के पलट जाने से यह हादसा हुआ, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक की पहचान बरियारपुर निवासी स्वर्गीय मसूदन यादव के पुत्र पंकज कुमार (45) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि हादसा इतना भीषण था कि पंकज की मौके पर ही मौत हो गई। जैसे ही घटना की सूचना उनके घर पहुंची, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर का उपयोग लंबे समय से अवैध पत्थर खनन एवं ढुलाई के कार्य में किया जा रहा था। हैरानी की बात यह है कि ट्रैक्टर पर कोई नंबर प्लेट नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.