मैनपुरी, दिसम्बर 13 -- मंडी के पास लगाए गए सर्विस कैंप में ट्रैक्टर की सर्विस कराने के बाद जब चालक ट्रैक्टर लेकर अपने गांव की ओर जा रहा था तभी अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान बिछवां थाना क्षेत्र के ग्राम पीपरपुर निवासी योगेश कुमार पुत्र सामंत सिंह जाटव के रूप में हुई है। योगेश अपने बहनोई मनोज कुमार, निवासी ग्राम खेरी, के यहां रहकर ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। शनिवार को मनोज कुमार अपने ट्रैक्टर से घिरोर से खेरी की ओर जा रहे थे। रास्ते में घिरोर बाईपास नगला भगिया के पास ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया, जिससे योगेश कुमार की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कस्बा चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.