भागलपुर, अप्रैल 3 -- नवगछिया पुलिस जिला के नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मनिया मोड़ चौक के पास गुरुवार की सुबह अवैध रूप से बालू-मिट्टी लादकर जा रहे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने एक वृद्ध को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। मृतक की पहचान शालिग्राम भगत (90), पिता स्वर्गीय हरि प्रसाद भगत, निवासी शहीद टोला, नवगछिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उनका पैतृक घर श्रीपुर में है। वे पूजा-अर्चना के लिए प्रसाद बनाने हेतु दूध लाने गए थे। लौटने के दौरान यह हादसा हुआ।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वृद्ध अपने पोता अभिषेक के साथ दूध लाने गए थे। जब दोनों दादा-पोता स्कूटी से घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वे सड़क पर गिर पड़े, जिसके बाद ...