अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक को रौंदा, तीन गंभीर
बिहारशरीफ, जून 16 -- अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक को रौंदा, तीन गंभीर चेवाड़ा, निज संवाददाता । एनएच 333 पर लहना-बेलदरिया मोड़ के निकट हुई सड़क दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये। ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को स्थानीय सीएचसी भर्ती कराया गया है। घायलों में हसौरी गांव के रवीन्द्र कुमार व सन्नी कुमार तथा सिघौल निवासी हीरा कुमार शामिल हैं। तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर सिकंदरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मोड़ के निकट अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आ गये। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के फरखच्चे उड़ गये। घटना को अंजाम देने के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। (चेवाड़ा से संजीव कुमार)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.