रुद्रपुर, अप्रैल 25 -- सितारगंज, संवाददाता। सितारगंज-खटीमा बाईपास मार्ग में शनिवार जेडी रेस्टोरेंट के पास आरबीएम से भरा ओवर लोड ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर दुकानों के बाहर खड़ी गाड़ियों में टकराते हुए रुकी। इसमें एक कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। जबकि तीन अन्य कारों को भी नुकसान हुआ। घटना ट्रैक्टर चालक समेत दो लोग चाटिल हो गए। शनिवार को दोपहर में ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली का टायर फट गया। ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर कार गैरेज के परिसर में खड़ी कार के उपर चढ़ गया। आसपास लोगों ने भागकर जान बचाई। इसमें शरद दीक्षित समेत दो लोग चोटिल हो गये। कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष करन जंग ने पुलिस को सूचना दी। लोगों ने पुलिस से ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.