महाराजगंज, अप्रैल 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोठीभार थानाक्षेत्र के सिसवा नगरपालिका के सबया में गुरुवार की रात में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वह एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गयामृतक की पहचान सिसवा कस्बे के गोपालनगर मुहल्ला निवासी मोहन वर्मा (48) के रूप में हुई है।मोहन फेरी का काम करता था। रात में वह निचलौल क्षेत्र के बहुआर बाजार से वापस घर आ रहा था। वह जैसे ही सबया रेलवे क्रॉसिंग से अपनी बाइक से आगे बढ़ा इस बीच सिसवा की ओर से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रैक्टर मौके पर ही पलट गया, जिसके नीचे दबने से मोहन गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उसे ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला। मोहन को राहगीरों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.