अनियंत्रित ट्रैक्टर चाट की ठेलिया में घुसा
फतेहपुर, जून 2 -- असोथर। नगर पंचायत असोथर के प्रेममऊ कटरा में मंगलवार को बोरिंग पाइप लदा एक अनियंत्रित ट्रैक्टर चाट की ठेलिया में जा घुसा। हादसे के समय ठेला संचालक भीम गुप्ता ग्राहकों को चाट दे रहे थे। टक्कर से ठेलिया क्षतिग्रस्त हो गई और सामान सड़क पर बिखर गया। वहीं ठेलिया के पास खड़ी दो बाइकें भी ट्रैक्टर की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गईं। मौके पर मौजूद तीन बच्चियां और अन्य लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने चालक की लापरवाही पर नाराजगी जताई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बिना नंबर प्लेट वाले ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- कोनार में अनियंत्रित ट्रक दुकान में घुसी, लाखों रूपये की हुई क्षति यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर की टक्कर से युवक घायल, मुकदमा यह भी पढ़ें- अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क किनारे गड्ढे में पलटा, चालक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.