अनियंत्रित ट्रैक्टर खंदक में पलटने से दामाद की मौत, ससुर गंभीर
संभल, जून 6 -- रजपुरा क्षेत्र के गांव बरौरा के समीप शनिवार देर रात ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदक में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार दामाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ससुर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बहजोई थाना क्षेत्र के बरखेड़ा सोनक गांव निवासी गोविंद पुत्र श्रीकेश उम्र 28 अपने ससुर राधेश्याम के साथ ट्रैक्टर से शनिवार देर रात अपनी बहन के गाव हेमदपुर से लौट रहे थे। तभी गांव बरौरा के निकट अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। जिससे ट्रैक्टर सड़क किनारे गहरी खंदक में जा पलटा। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी घायल ट्रैक्टर के नीचे दबने से दामाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ससुर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.