अनियंत्रित ट्रैक्टर खंती में गिरा, खंभे से टकराकर चालक की मौत
उन्नाव, मार्च 17 -- बीघापुर, संवाददाता। तेज रफ्तार और लापरवाही में ओवरटेक करने की कोशिश में एक चालक की जान चली गई। उन्नाव-लालगंज हाईवे पर सोमवार देर रात अकवाबाद टोल प्लाजा के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जा गिरा और बिजली के खंभे से टकरा गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ बैठे दो युवक बाल-बाल बच गए। बिहार थाना क्षेत्र के बैजुवामऊ गांव निवासी 40 वर्षीय मोहन वर्मा अपने दो साथियों मोहित और राजू के साथ ईंट लेकर उन्नाव गए थे। काम खत्म कर तीनों देर रात लौट रहे थे। जैसे ही उनका ट्रैक्टर अकवाबाद टोल प्लाजा के पास पहुंचा, तभी सामने चल रहे वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में मोहन वर्मा संतुलन खो बैठे। देखते ही देखते ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खंती में जा गिरा और सीधे बिजली के खंभे से टकरा गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.