बदायूं, अप्रैल 21 -- तेज रफ्तार ट्रैक्टर का पहिया गड्ढे में आने की वजह से चालक सीट से गिरकर पहिये के नीचे आ गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। गांव करियामई निवासी पूरन मौर्य ट्रैक्टर से मिट्टी ढुलाई का काम करता था। सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे वह गांव में मिट्टी डालकर खेतों की तरफ लौट रहा था। तभी अचानक ट्रैक्टर की गति तेज होने के कारण एक गड्ढे में उसका अगला पहिया आ गया। इससे ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और चालक पूरन सीट से नीचे गिर पड़ा। यह भी पढ़ें- कठौर पुल: पोल से टकरायी कार, चालक की हुई मौत ट्रैक्टर के पिछले पहिये से कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.