अनियंत्रित ट्रैक्टर के पलटने से चालक की मौत, गांव में मातम
बगहा, मई 6 -- विनोद यादव मैनाटाड़,एक प्रतिनिधि। मैनाटाड़ - बेतिया मुख्य पथ में पुरुषोत्तमपुर बाजार से सटे एक मोड़ पर मंगलवार की देर शाम अनियंत्रित ट्रैक्टर के पलटने से ट्रैक्टर चालक की मौत हो गयी। मृतक इनरवा थाना क्षेत्र के खमिहा निवासी बुझावन राम के पुत्र बृजेश कुमार (35) थे। पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष सुधा कुमारी ने बताया कि मृतक बृजेश कुमार के शव का बुधवार की सुबह जीएमसीएच में पोस्टमार्टम कराया गया। उसके बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर ट्राली को जप्त कर थाने लाया गया है। मृतक के परिजनों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।पुलिस सूत्रों के अनुसार इनरवा थाना अंतर्गत खमिहा निवासी बुझावन राम का पुत्र बृजेश कुमार चिमनी से ईंट लदे ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर बेतिया के तरफ गया हुआ था। वापस इनरवा जाने के दौरान पुरुषोत्तमपु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.