आगरा, जनवरी 23 -- शहर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार की शाम मोहनपुरा के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। युवक ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। युवक इंटरमीडिएट का छात्र था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार की शाम मोहनपुरा क्षेत्र में नगला हटा के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक के घायल होने की जानकारी मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना के बाद परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.