अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल
गुमला, जून 6 -- गुमला। थाना क्षेत्र के खटंगा के समीप शुक्रवार रात अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में आंजन चिरोड़ीह निवासी 24 वर्षीय दिल मोहन पुजार और 22 वर्षीय अमित मुंडा घायल हो गए।जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक से किसी कार्य से खटंगा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर आंजन की ओर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.