अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से जीजीआईसी के चपरासी की मौत
कौशाम्बी, अप्रैल 20 -- सैनी कोतवाली के बरीपुर गांव के सामने सोमवार की सुबह अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार जीजीआईसी के चपरासी को रौंद दिया। मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) सिराथू में चपरासी के पद पर कार्यरत 35 वर्षीय हीरालाल निवासी ककराली सुबह करीब नौ बजे बाइक से स्कूल जा रहा था। जैसे ही वह बरीपुर गांव के सामने पहुंचा तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। घायल चपरासी को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।जीजीआईसी में हीरालाल पाल की चपरासी के पद पर आउटसोर्सिंग से तैनाती हुई थी। हीरालाल की मौत से उसका पूरा परिवार बिलख रहा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.