अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से चार वर्षीय बालिका की मौत
बलरामपुर, जून 1 -- ललिया/ बलरामपुर,संवाददाता। बलरामपुर जिले के थाना ललिया क्षेत्र के बहादुरगंज बाजार में सोमवार सुबह एक अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से चार वर्षीय बालिका की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया जबकि बाजार में शोक का माहौल व्याप्त हो गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। घटना सोमवार सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। बहादुरगंज बाजार निवासी डब्लू खान ने बताया कि उनकी चार वर्षीय पुत्री शायना सड़क किनारे खेल रही थी। इसी दौरान चौधरीडीह मार्ग से बहादुरगंज बाजार की ओर आ रहा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बालिका को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में पुत्री शायना गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.