अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से किसान की मौत
पूर्णिया, अप्रैल 23 -- रानीपतरा, संवाद सूत्र। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दीवानगंज चौक ओवरब्रिज के समीप एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान डिमिया छतरजान पंचायत के वार्ड संख्या एक निवासी कैलाश सिंह (55 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतक अपने दैनिक कार्यों के लिए अपने मोटरसाइकिल से दीवानगंज बाजार गए थे। जहां से वह सामान लेकर मोटरसाइकिल से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान ओवरब्रिज के नीचे रॉन्ग साइड से आ रहे एक सीमेंट लदे ट्रैक्टर ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कैलाश सिंह दुर्घटना के बाद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल ग्रामीणों की मदद से जीएमसीएच पूर्णिया ले जाया गया, जहा चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.