अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आकर छात्रा की मौत, छात्र जख्मी
नवादा, मई 19 -- वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मय मोड़ के समीप सोमवार की दोपहर बालू लदे अनयिंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आकर साइकिल सवार एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि उसके साथ रहा छात्र जख्मी हो गया। मृत छात्रा की पहचान हाजीपुर पंचायत के चुल्हाय बीघा ग्रामीण ब्रह्मदेव रविदास की 13 वर्षीय पुत्री पूनम कुमारी के रूप में हुई। वहीं जख्मी छात्र उसी गांव के अमीरक रविदास का 14 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार है। दोनों इंटर विद्यालय मंजौर की नौवीं कक्षा के विद्यार्थी हैं और रिश्ते में चचेरे भाई-बहन बताए गए हैं। दोनों स्कूल में पढ़ाई करने के बाद वापस घर लौट रहे थे, तभी हादसा हुआ।
घटना का विवरण घटना के विरोध में लोगों ने मय मोड़ के पास घंटों सड़क जाम कर दिया। बताया जाता है कि स्कूल में छुट्टी होने के बाद दोनों साइकिल से अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी बीच पीछे से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.