रायबरेली, फरवरी 19 -- शिवगढ़ संवाददाता। बीती बुधवार देर रात मौरम लदा अनियंत्रित ट्रेलर की टक्कर से भवानीगढ़ चौराहे पर नगर पंचायत शिवगढ़ द्वारा लगाई गई लाखों रुपए की 51 फिट ऊंची हाई मास्क लाइट टूट कर पोल सहित जमीदोज हो गई। घटना में गोल पक्का चबूतरा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ानीमत यह रही कि रात थी, नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता। हादसे में चालक और खलासी बाल बाल बच गए। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। बांदा-बहराइच राजमार्ग के चौड़ीकरण में हो रही देरी जानलेवा साबित हो रही है। आक्रोशित वीरेंद्र पांडेय, अखिलेश चौरसिया, सुबोध सिंह, राजेश, मनीराम, तौसीफ आदि ने हाईवे के शीघ्र चौड़ीकरण किए जाने की मांग की। बताया कि बछरावां से बाराबंकी बॉर्डर तक 19.8 किमी मार्ग खूनी सड़क बन चुकी है। मार्ग संकरा होने के कारण पिछले दो महीनों में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.