आरा, मार्च 31 -- -गजराजगंज ओपी क्षेत्र के कारीसाथ गांव के समीप मंगलवार की सुबह हादसा -बुआ के घर से लौटने के दौरान ट्रक की चपेट में आ गया बाइक सवार छात्र -तेज रफ्तार और टायर फटने के कारण अनियंत्रित ट्रक ने छात्र को कुचला -हादसे के बाद ट्रक छोड़कर भाग निकले चालक और खलासी -आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर रोड किया जाम -जाम के कारण आरा-बक्सर फोरलेन पर ढाई घंटे बाधित रहा आवागमन आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर में आरा-बक्सर फोरलेन पर गजराजगंज ओपी क्षेत्र के कारीसाथ के समीप मंगलवार की सुबह अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से स्नातक के एक छात्र की मौत हो गई। बुआ के घर से लौटने के दौरान बाइक सवार छात्र को अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। बताया जा रहा है कि छात्र बाइक सहित ट्रक में फंस कर करीब सौ मीटर तक घसीटता चला गया। हादसे का कारण ट्रक...