रायबरेली, दिसम्बर 13 -- रायबरेली। शिवगढ़ बछरावां मार्ग स्थित नरबिला पुल पर बीती रात हैदरगढ़ की ओर से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पुल की बाउंड्री वॉल तोड़ता हुआ लटक गया l हादसे में ट्रक के सभी पहिए चेचिस से टूट गए और ट्रक का निचला हिस्सा खंड-खंड हो गया l ट्रक जाकर पुल के अंतिम छोर पर नीचे की ओर पलट गया। हादसे में ड्राइवर और क्लीनर बाल बाल बच गए l सूचना पर पहुंची शिवगढ़ पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी व हाइड्रा की मदद से ट्रक को किनारे करवाया l शिवगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक विंध्य विनय ने बताया कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई है l ट्रक को किनारे करवा दिया गया है और यातायात को सुचारू रूप बहाल करवा दिया गया है l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.