मथुरा, जून 6 -- मगोर्रा थाना क्षेत्र के जाजन पट्टी चौराहे पर शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक अनियंत्रित ट्रक नियंत्रण खोकर पुलिस चौकी के अंदर जा घुसा। ट्रक के चौकी परिसर में घुसने से वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान चौकी के पास खड़ी एक मोपेड ट्रक की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि मोपेड चालक ने सतर्कता दिखाते हुए समय रहते वहां से हटकर अपनी जान बचा ली, जिससे वह बाल-बाल बच गया और एक बड़ा हादसा टल गया। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल ट्रक अनियंत्रित होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- ट्रेलर की टक्कर से ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त, चालक घायल; मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्द...