हाजीपुर, अप्रैल 1 -- राजापाकर,संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के अलीपुर मंझीपुर गांव में एनएच-322 पर बिस्किट लदा एक अनियंत्रित ट्रक पलट गया। इस घटना में साइकिल सवार एक व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गया। गाड़ी पर बिस्क फार्म कंपनी का बिस्किट लोड था। ट्रक पटना से बिस्किट लेकर रोसड़ा जा रही थी। घटना में घायल व्यक्ति बाकरपुर कुतुबपुर वार्ड नंबर नौ निवासी मोहन पंडित के पुत्र चंदन कुमार ने बताया कि वह दैनिक मजदूरी के लिए गाजीपुर जा रहा था कि इसी क्रम में हाजीपुर की ओर से आ रही एक अनियंत्रित ट्रक ने उसे पीछे से ठोकर मार दिया। जिससे वह व्यक्ति दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं चालक का गाड़ी पर से नियंत्रण खो जाने के कारण गाड़ी सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। मौके पर पहुंची राजापाकर थाने की गश्ती दल ने घायल साइकिल सवार को उठाकर सामुदायिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.