अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार अधेड़ के पैरो को रौंदा
जौनपुर, जून 2 -- खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। जमालुद्दीनपुर स्थित मौलाना इसराफील मदरसे के पास रविवार को हुए सड़क हादसे में साइकिल सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की पत्नी रिहाना की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि खलसापट्टी गांव निवासी मोहम्मद असमी साइकिल से गोसाईंपुर तिघरा मार्ग पर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आए ट्रक के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों पैरों पर ट्रक का पहिया चढ़ गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद शाहगंज के एक निजी अस्पताल रेफर किया गया। चिकित्सकों को उनका एक पैर काटना पड़ा, जबकि चिकित्सकों के द्वारा दूसरे पैर की स्थिति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.