अनियंत्रित ट्रक ने विद्युत खंभों को तोड़ा, आपूर्ति ठप
बदायूं, जून 29 -- एमएफ हाईवे पर कस्बा मुड़िया में रविवार तड़के अनियंत्रित हुए ट्रक ने विद्युत खंभों को टक्कर मार दी। इससे पांच से छह विद्युत खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। खंभे क्षतिग्रस्त होने से विद्युत सप्लाई भी ठप हो गई। रविवार की सुबह पांच बजे ट्रक ने एक के बाद एक हाईवे किनारे लगे विद्युत खंभों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे पांच से छह खंभे धराशायी होकर गिर गए और विद्युत लाइन भी टूटकर जलभराव में गिर गई। गनीमत रही कि भोर का समय होने की वजह से रोड पर कोई नहीं था, इसलिए बड़ा हादसा टल गया। विद्युतकर्मी खंभों की मरम्मत के लिए जुटे हुए हैं, ताकि जल्द ही विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.