अनियंत्रित ट्रक ने ली साइकिल सवार मजदूर की जान
बेगुसराय, अप्रैल 28 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। एनएच-28 श्रीकृष्ण चौक पर सोमवार की देर शाम अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। इस घटना के बाद मजदूर की पत्नी व रिश्तेदारों पर सात बच्चों के भरण-पोषण का बोझ आ गया है। गौड़ा दो पंचायत के मुशहरी में गम और शोक की लहर है। गौरतलब है कि मजदूरी करके घर लौट रहे साइकिल सवार 43 वर्षीय टुनटुन राय की मौत अनियंत्रित ट्रक के चपेट में आने से हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर छानबीन की। बताया जाता है कि जीरोमाईल की ओर से तेज गति से आ रहे अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे चिंताजनक हालत में तेघड़ा अस्पताल लाया गया, लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मुशहरी गांव में मातमी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.