अनियंत्रित ट्रक ने युवक को रौंदा, मौके पर मौत
छपरा, जून 12 -- बलडीहा के समीप हादसे के बाद सड़क जाम, मुआवजा और स्पीड ब्रेकर की मांग कोपा। छपरा-सीवान मुख्य मार्ग (एनएच-531) पर कोपा थाना क्षेत्र के बलडिहा गांव के समीप शुक्रवार को अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बलडिहा गांव निवासी स्वर्गीय किशुन राजभर के 20 वर्षीय पुत्र संजीत कुमार राजभर के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, संजीत कुमार अपने घर के समीप सड़क पार कर रहा था। इस दौरान छपरा से सीवान की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने उसे कुचल दिया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- बालू लदे ट्रक से कुचल कर साइकिल सवार की मौत, एनएच जाम गर्मी और ग्रामीणों का आक्रोश हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने छपरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.