सुल्तानपुर, अगस्त 24 -- कुड़वार, संवाददाता । सावन के अंतिम सोमवार को भोर में जलाभिषेक के लिए मंदिर जा रही महिला को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला मेडिकल कॉलेज ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। धम्मौर थाना क्षेत्र के धम्मौर कस्बा निवासी उर्मिला यादव (50) पुत्री स्व. बद्री प्रसाद यादव सोमवार सुबह करीब 4:30 बजे महेशनाथ धाम मंदिर में जलाभिषेक और दर्शन के लिए घर से निकली थी। सुलतानपुर-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रसवादा गांव के पास बीएसएनएल टावर के निकट सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी। आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका की ...