मुजफ्फरपुर, मार्च 12 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के दिघरा रेलवे गुमटी के समीप बुधवार दोपहर एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार महिला को ठोकर मार दी। इससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसके दोनों पैर पर ट्रक का चक्का चढ़ने से हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सड़क हादसे की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तब तक स्थानीय लोग जख्मी महिला को इलाज के लिए भेज चुके थे। पुलिस घटनास्थल से नमक लोड यूपी नंबर की ट्रक को जब्त कर थाने ले आयी है। वहीं, जख्मी महिला जिस बाइक पर सवार थी, उसको भी थाने लाया गया है। देर शाम तक जख्मी महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस बाइक नंबर से पहचान करने में जुटी है।घटना को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रक बियाडा से नमक लोड कर दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.