छपरा, अप्रैल 5 -- गड़खा-मानपुर रोड पर रामपुर बहोरा मठ के पास हुआ दर्दनाक हादसा ⁠ट्रक व चालक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया फोटो- 1 - गड़खा-मानपुर रोड पर रामपुर बहोरा मठ के पास रविवार की दोपहर ट्रक के धक्के से हुई अधेड़ की मौत के बाद अस्पताल में रोते बिलखते पर परिजन पेज तीन की लीड गड़खा, एक संवाददाता।गड़खा-मानपुर रोड पर रामपुर बहोरा मठ के पास रविवार की दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि पुत्र घायल हो गया। हादसे के बाद मैके पर अफरा तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। मृतक की पहचान गड़खा थाना क्षेत्र के रामपुर बथानी टोला निवासी 55 वर्षीय कृष्णा राय के रूप में हुई है। वे परमा राय के पुत्र थे। कृष्णा राय अपने पुत्र के साथ एक ही बाइक पर सवार...