बलरामपुर, मई 2 -- ललिया, बलरामपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश में बलरामपुर जिले के ललिया-हरिहरगंज मार्ग पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में लौकहवा गांव के निकट तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दंपती को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गए। एम्बुलेंस टीम की सजगता और तत्परता ने पति की जान बचाई। जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या यूपी 33 टी 5927 पर सीमेंट निर्मित टीनसेट लदा था और वह ललिया से हरिहरगंज की ओर जा रहा था। उसी समय भीखपुर थाना कोतवाली देहात निवासी रसूल गुलाम (42) अपनी पत्नी शाकरून (लगभग 40 वर्ष) के साथ बाइक पर ललिया की ओर आ रहे थे। लौकहवा गांव के पास पहुंचते ही ट्रक चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया और भारी वाहन सामने से आ रही बाइक से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थ...