घाटशिला, अप्रैल 26 -- पोटका। पोटका थाना क्षेत्र के हाता चाईबासा मुख्य पथ (एनएच 220) पर तिरिंग गांव के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मारा, जिससे बाईक पर सवार तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रविवार दिन की है। मिली जानकारी अनुसार गांधी कालेज सिजूलता थाना राजनगर के छात्रावास में रहकर पढ़ाई करने वाले तीन छात्र अल्ताफ(घर बोकारो), मनोज गोप (चांडिल) व अभिजीत प्रधान (चक्रधरपुर) रविवार अवकाश होने के कारण आवश्यक सामान खरीदने हाता आ रहे थे। घटनास्थल पर पुलिया का पहुंच पर की स्थिति अत्यंत खराब होने से छात्रों ने बाईक धीमी करने ब्रेक लगाया,इतने में ही पीछे से आ रहे ट्रक (ओडी 34डी/2043) ने बाईक को चपेट लेते हुए धक्का मारा। बाइक ट्रक के अंदर घुस गया। घटना में तीनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर थाना प्रभारी सन्...