घाटशिला, अप्रैल 27 -- पोटका। पोटका थाना क्षेत्र के हाता चाईबासा मुख्य पथ (एनएच 220) पर तिरिंग गांव के समीप एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रविवार दिन की है। मिली जानकारी अनुसार गांधी कॉलेज सिजूलता थाना राजनगर के छात्रावास में रहकर पढ़ाई करने वाले तीन छात्र अल्ताफ (बोकारो), मनोज गोप (चांडिल) व अभिजीत प्रधान (चक्रधरपुर) रविवार अवकाश होने के कारण आवश्यक सामान खरीदने हाता आ रहे थे। घटनास्थल पर पुलिया के पहुंच पथ की स्थिति अत्यंत खराब होने के कारण छात्रों ने बाइक धीमी करने के लिए ब्रेक लगाया। इतने में ही पीछे से आ रहे ट्रक (ओडी 34डी/2043) ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर , तीन छात्र गंभीर  दुर्घटना में बाइक ट्रक के अंदर घुस गया। घटना मे...