बाराबंकी, अप्रैल 19 -- नवाबगंज (गोंडा), संवाददाता। उत्तर प्रदेश के गोंडा-अयोध्या हाईवे पर रविवार के मध्यान्ह ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा कस्बे के कटी तिराहे के पास उस समय हुआ जब पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे मे वजीरगंज क्षेत्र के मझारा गांव निवासी खुशबू देवी 30 अपने ससुर शिव प्रसाद और निखिल के साथ बाइक से मायके नगवा के गडरियन पुरवा से वापस घर लौट रही थीं। दोपहर करीब 12 बजे जैसे ही उनकी बाइक कटी तिराहे के पास पहुंची, तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर लगते ही बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में खुशबू देवी को गंभीर चोटें आईं, जबकि अन्य दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं।स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए सीएचसी लाया गया,...