महाराजगंज, सितम्बर 19 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा पुलिस चौकी के समीप जखीरा बाजार में शनिवार रात एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से टेम्पो चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की इलाज की दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे ट्रक चालक को ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। शनिवार रात करीब आठ बजे जखीरा बाजार के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने सबसे पहले एक बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार लालमोहन (45) व मजनू उर्फ महबूब (15) सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घुघली क्षेत्र के मठिया गांव के रहने वाले हैं। इस घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भागने की कोशिश करने लगा। भागने की हड़बड़ी में अनियंत्रित ट्रक ने सामने से आ...