बहराइच, मई 1 -- बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत सीतापुर हाईवे स्थित मेथौरा गांव में गुरुवार की देर शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार से आ रहा एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे बने एक मकान की दीवार तोड़कर सीधे घर के अंदर जा घुसा। इस हादसे में घर के बाहर बैठी एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और संपत्ति को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक अत्यधिक तेज गति से आ रहा था, तभी अचानक चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और ट्रक सीधे विदेशी गुप्ता के मकान से जा टकराया। उस वक्त घर के बाहर टीन शेड के नीचे चारपाई पर कुछ महिलाएं बैठी हुई थीं। ट्रक के घर में घुसते ही मौके पर अफरातफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे。

घायल महिला की स्थिति इस हादसे में विदेशी गुप्ता के साले क...