देवरिया, जनवरी 2 -- लार, हिन्दुस्तान संवाद। अनियंत्रित ट्रक ने कस्बे में लगे तीन सीसी कैमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। कस्बा में नगर पंचायत की तरफ से जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सभी कैमरों का जक्शन पुलिस चौकी में स्थापित है। यहां से पूरे कस्बे की निगरानी व अपराधियों पर निगरानी की जाती है। कस्बा में अनियंत्रित एक ट्रक की ठोकर से तीन कैमरे व उनके वायर क्षतिग्रस्त हो गए। इस मामले को लेकर घारी वार्ड के सभासद प्रमोद विश्वकर्मा ने वाहन चालक के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। चौकी प्रभारी कस्बा लार कमलेश यादव ने कहा कि एक अनियंत्रित ट्रक से तीन सीसीटीवी कैमरे के वायर क्षतिग्रस्त हो गए थे। वार्ड सभासद प्रमोद विश्वकर्मा की तहरीर पर सीसीटीवी से फुटेज निकाल कर वाहन चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। .

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...