संतकबीरनगर, जुलाई 27 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में नेशनल हाईवे के कुर्थिया चौराहे पर सोमवार की सुबह हुई दुर्घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों के मौके पर मौत हो गई। दो नातियों के साथ घर के बाहर बैठे दम्पति को अनियंत्रित हुए ट्रक ने रौंद दिया। दुर्घटना होते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। आस पास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने ट्रक के नीचे फंसे शव को बाहर निकालवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कुर्थिया चौराहे पर सोमवार की सुबह हाइवे पर सटे मकान के सामने भीषण गर्मी से बेहाल लालजी (62) पुत्र गनपत अपनी पत्नी ज्ञानमती (60) के साथ घर के बाहर चारपाई पर बैठे थे। यह भी पढ़ें- यूपी में भीषण हादसा; घर के बाहर ...