रांची, मार्च 31 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। अनगड़ा-मुरी मार्ग पर राजडेरा स्कूल के पास मंगलवार रात करीब नौ बजे एक अनियंत्रित ट्रक ने सामने से आ रही एक्सयूवी को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान जोन्हा चमघाटी निवासी मोतीराम मुंडा और मोहन महतो के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। मोतीराम के पैर में गंभीर चोट आई है, जबकि मोहन का एक हाथ टूट गया है। बताया जाता है कि दोनों कार से गोंदलोपोखर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने उनकी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण उमेश महतो, नरेश महतो, संजय महतो और महावीर महतो ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर अनगड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन चालक ट्रक छो...