मुजफ्फरपुर, अप्रैल 18 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के अखाड़ा घाट रोड में शुक्रवार देर रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरातफरी मच गई। हालांकि, इस दौरान कई राहगीर बाल-बाल बच गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान करीब आधे घंटे के लिए जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। काफी मशक्कत के बाद देर रात डिवाइडर पर फंसे ट्रक को उतारा गया, जिसके बाद आवागमन सुचारू रूप से चालू हुआ। यह भी पढ़ें- गांधी सेतु पर आगे चल रहे ट्रक से जा टकराया हाइवा, उड़े परखच्चे यह भी पढ़ें- दो वाहन आपस में टकराने से हार्डवेयर के दुकान हुई क्षति
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.