अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर पर चढ़ा, चालक जख्मी
सासाराम, मई 10 -- सासाराम। नगर थाना क्षेत्र के एसपी जैन कॉलेज मोड़ के समीप अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया। जिससे चालक जख्मी हो गया। सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची व काफी मशक्कत के बाद घायल चालक को केबिन से बाहर निकाला। ट्रैफिक इंस्पेक्टर विनय कुमार ने बताया कि घायल चालक औरंगाबाद का बताया गया है। जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। ट्रक पर छड़ लदा है। बताया कि ट्रक डिवाइडर पर चढ़ा, तभी छड़ केबिन को छेद करते हुए बाहर निकल गया। इस हादसे में चालक किसी तरह बच निकला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.