मेरठ, अप्रैल 27 -- दिल्ली-दून हाईवे पर रविवार देर रात ट्रक अनियंत्रित होकर एटूजेड कॉलोनी के सामने डिवाइडर पर चढ़ गया। डिवाइडर पर चढ़े ट्रक की टक्कर से डिवाइडर पर लगे 33 हजार वोल्टेज विद्युत लाइन के दो पोल टूट गए। पोल टूटने पर तारों से निकली चिंगारी के चलते हाईवे पर अफरातफरी मच गई। चालक ने ट्रक से कूद कर किसी तरह अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की मदद से हाईवे पर टूटकर गिरे तारों को कटवा कर यातायात सुचारू कराया। राजस्थान के थाना शंकरगढ़ निवासी चालक परमेश्वर ट्रक में टाइल्स भरकर मुजफ्फरनगर की ओर जा रहा था। यह भी पढ़ें- हाईटेंशन तार की चपेट में आया ट्रक, करंट उतरा पहियों से उठा धुआं हाईवे पर मोदीपुरम के सामने पहुंचने पर ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर 33 हजार वोल्टेज लाइन के पोल से टकरा गया। हादसे के चलत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.