कोडरमा, अगस्त 8 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग स्थित कोडरमा घाटी के दिबौर में शनिवार की अहले सुबह एक अनियंत्रित सीमेंट लदे ट्रक ने पहले सामने से आ रहे दूसरे ट्रक को टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे स्थित दो होटलों को रौंद दिया। हादसे में होटल में सो रहे एक कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान 40 वर्षीय कन्हाई सिंह के रूप में हुई है। उनका एक पैर टूट गया है। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, सीमेंट लदा ट्रक कोडरमा से बिहार की ओर जा रहा था। दिबौर के पास अचानक ट्रक अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रहे दूसरे ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक सड़क किनारे स्थित दो होटलों में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों होटल पूरी तरह क्षतिग्रस्त ...