अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा बड़ा हादसा टला
चतरा, मई 9 -- पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र के चौथ गांव में गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे बने पक्का घर में जा घुसा। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। हालांकि इस घटना में कोई हताहत होने सूचना नहीं है। घटना की जानकारी पाते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक अचानक संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे बने चहारदीवारी को तोड़ते हुए अंदर घुस गया। हादसे में घर और आस-पास रखे सामान को भारी नुकसान पहुंचा है। जानकारी के अनुसार यह घर नरेश यादव एवं लालो यादव का बताया जा रहा है। यह भी पढ़ें- झपकी आने से पलटा सीमेंट लदा ट्रेलर, मजार क्षतिग्रस्त घटना के बाद कुछ देर तक सड़क पर आवागमन प्रभावित रहा। वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन को सूचना दी। सूचना पाते ही पत्थलगड्डा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.