अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, एक घायल
छपरा, मई 27 -- फ़ोटो- सहाजितपुर थानाक्षेत्र के पिंडरा में बुधवार की सुबह अनियंत्रित ट्रक के घुसने से क्षतिग्रस्त घर बनियापुर, एक प्रतिनिधि। सहाजितपुर थाना क्षेत्र के पिंडरा में एनएच पर बुधवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर गांव के फारुख अंसारी के घर में जा घुसा। उस वक्त घर में सभी लोग सोए थे । ट्रक छपरा की ओर जा रहा था। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक काफी तेज गति में था, तभी चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे बने मकान में जा टकराया। घटना में घर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है तथा एक व्यक्ति घायल हो गया है। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि एनएच-331 पर लगातार तेज रफ्तार और चालकों की लापरवाही के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.