बेगुसराय, जून 16 -- छौड़ाही, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र में दौलतपुर-मालीपुर पथ पर राजोपुर गांव के बेंगा मोड़ के निकट मंगलवार की अहले सुबह करीब पांच बजे दौलतपुर की तरफ से मालीपुर की तरफ जा रहे बीआर-32 जीए 2197 नंबर का 14 चक्का ट्रक के ड्राइवर के संतुलन खो देने के कारण ट्रक एक घर में घुस गया। इस घटना में सात वर्ष के एक बच्चे की मौत दीवार से दबकर हो गयी जबकि एक बुजुर्ग महिला जख्मी हो गईं। यह भी पढ़ें- बेगूसराय में अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, एक बालक की मौत तो बुजुर्ग महिला जख्मीघटना की जानकारी पंचायत के मुखिया पंकज दास ने बताया कि मृत बालक की पहचान राजोपुर गांव निवासी सुधीर यादव के सात वर्षीय पुत्र अंकेश कुमार एवं जख्मी महिला की पहचान सुधीर यादव की माता सुदामा देवी के रूप में की गई है। इस घटना से पूरा गांव मर्माहत है। घटना की जानकारी मिलते...