अनियंत्रित ट्रक की ठोकर से बाइक सवार छात्र की मौत
समस्तीपुर, मई 17 -- विभूतिपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत दलसिंहसराय- सिंघियाघाट मुख्यपथ एसएच 88 पर शिवनाथपुर में रविवार को अनियंत्रित ट्रक की ठोकर से बाइक सवार छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान सिंघिया बुजुर्ग दक्षिण पंचायत वार्ड 4 शिवनाथपुर निवासी अशोक पासवान के पुत्र सोनू कुमार (18) के रूप में हुई। सोनू इंटर का छात्र था। घटना के संबंध में बताया गया है कि सोनू बाइक से अपने घरेलू किसी काम से भूतहा चौक जा रहा था। इसी क्रम में पीछे से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने ठोकर मार दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस शव को कब्जे में लेकर प्रारंभिक प्रक्रिया के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि शव को पोस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.