शामली, अगस्त 14 -- बाइक से सवार होकर मजदूरी पर जा रहे राजमिस्त्री व एक मजदूर को अज्ञात ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक राजमिस्त्री की मौत हो गई, जबकि मजदूर व एक मिस्त्री घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने एक को मृतक घोषित कर दिया। गुरूवार को थानाभवन क्षेत्र के गांव भैंसानी इस्लामपुर निवासी 28 वर्षीय राजमिस्त्री आरिश पुत्र आसमोहम्मद अपने गांव के ही दूसरे राजमिस्त्री आशू उर्फ आसमोम्मद व उसके मजदूर बेटे सुहैल के साथ बाइक पर सवार होकर कांधला थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू में कार्य करने के लिए जा रहे थे। बताया जाता है कि सवेरे करीब 10 बजे जब वह कांधला क्षेत्र के गांव जसाला के निकट पहुंचे तो इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक च...