फतेहपुर, मार्च 24 -- बहुआ: तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। वजिससे बाइक समेत 50 मीटर तक घिसटता चला गया। ट्रक के पहिए के नीचे पैर आ जाने से बाइक सवार का एक पैर कुचल गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा गांव निवासी दीपक सिंह (32) मंगलवार मुत्तौर कस्बे से बाइक से फतेहपुर होकर अपने गांव हसवा लौट रहा था। सिधांव गांव के पास बांदा टांडा हाइवे में बहुआ से ईंटे लादकर बांदा की ओर जा रहे तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया।जिससे वह बाइक समेत ट्रक के पहिए में फंस गया।लबाइक सवार का एक पैर पहिए के नीचे आने की वजह से कुचल गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.