पूर्णिया, सितम्बर 11 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। दोनों अररिया जिले के महलगांव थानान्तर्गत कलकली गांव के रहने वाले थे। हादसा मरंगा थाना के बियाडा के समीप गुरूवार सुबह करीब आठ बजे की है। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। मृतक की पहचान मो मंजूर (45) एवं घायल की पहचान रसीउद्दीन उर्फ अयूब के रूप में हुई है। घायल का जीएमसीएच में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक से किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे। बियाडा मोड़ के सामने जैसे बाइक पहुंची कि सामने से आ रहे एक अनियंत्रित गति के ट्रक ने बाइक में जोरदार ठोकर मार दी। यह भी पढ़ें- पूर्णिया : अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से अररिया के बाइक सवार की मौत जिसके बाद बाइक पर सवार दोन...