छपरा, सितम्बर 16 -- मशरक, एक संवाददाता। मशरक-कर्णकुदरिया गोलम्बर मुख्य पथ एनएच 227ए रामजानकी पथ पर डुमरसन में अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दंपती को अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल दंपती को पूर्व मुखिया डॉ दीनानाथ मांझी ने डायल 112 पुलिस बुला मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ एसके विद्यार्थी ने गंभीर रूप से घायल महिला को मृत घोषित कर दिया। मृत महिला की पहचान मशरक थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्णकुदरिया गांव निवासी देवनाथ राय के 53वर्षीय पत्नी फुलझरी देवी के रूप में हुई है। वह अपने पति देवनाथ राय के साथ बाइक से सीएसपी में रुपये निकालने जा रही थी। इस बीच मशरक-कर्णकुदरिया मुख्य पथ एनएच 227ए रामजानकी पथ पर डुमरसन के पास अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दंपती को कुचल डाला। दंपती गंभीर रूप से घायल हो गये। थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.